नागपुर जा रहे वृद्ध की बिहटा में ट्रेन से गिरकर मौत, पटेल हॉल्ट के पास बागमती सुपरफास्ट से हुआ हादसा

बिहटा में पटेल हॉल्ट के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक 80-85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. वह अपनी बहनों के साथ नागपुर जा रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है.

Bagmati Superfast : बिहटा में पटेल हॉल्ट के पास मंगलवार देर रात चलती ट्रेन से गिरकर करीब 80-85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लखीसराय थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है. वह अपनी बहनों के साथ मोकामा से नागपुर जा रहे थे.

पटेल हॉल्ट के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश 12577 अप बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. ट्रेन जब पटेल हॉल्ट के पास पहुंची, इसी दौरान वह अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गये. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद दानापुर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

पटना में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, सो रहा था पूरा परिवार, आसपास के लोगों ने बचाई जान

बहनों के साथ नागपुर जा रहे थे वृद्ध

मृतक के पुत्र बंटी गुप्ता ने बताया कि उनके पिता अपनी बहनों के साथ नागपुर जा रहे थे. यात्रा के दौरान पटेल हॉल्ट के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गये. हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में शोक का माहौल है. घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

दानापुर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव की पहचान कर ली गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस पूरे मामले की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है. हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी जानकारी भी जुटायी जा रही है.

पटना के दो गंगा घाटों पर मिली तीन डेड बॉडी, नेपाल से बहकर आने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >