पटना में बॉलीवुड का जलवा : वन देवी मंदिर पहुंचीं एकता कपूर, तमन्ना भाटिया-सिद्धार्थ मल्होत्रा छात्रों से मिले

फिल्म निर्माता एकता कपूर ने बिहटा स्थित वन देवी मंदिर में पहुंचकर आगामी फिल्म 'द वन' की सफलता के लिए पूजा-अर्चना की. वहीं, फिल्म के मुख्य कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने पटना में छात्रों के बीच फिल्म का प्रमोशन किया.

बिहटा/पटना. फिल्म निर्माता-निर्देशक एकता कपूर शनिवार को पटना जिले के बिहटा प्रखंड अंतर्गत अमहरा स्थित अति प्राचीन व प्रसिद्ध वन देवी महाधाम पहुंचीं. उन्होंने वन देवी मंदिर के गर्भगृह में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता के चरणों में शीश नवाकर अपनी आगामी फिल्म ‘द वन’ (The VVAAN) की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा. इस दौरान फिल्म के सूत्रधार (नैरेटर) दीपक मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे. वहीं दूसरी ओर, फिल्म के मुख्य कलाकार बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने राजधानी पटना के एक निजी शिक्षण संस्थान में पहुंचकर जोरदार अंदाज में फिल्म का प्रमोशन किया.

प्राचीन वन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हाथ जोड़कर नमन करतीं फिल्म निर्माता एकता कपूर.

वन देवी मंदिर में एकता कपूर ने की विशेष पूजा

शनिवार को बिहटा के अमहरा स्थित वन देवी मंदिर पहुंचीं एकता कपूर ने भक्ति-भाव से मां के दरबार में माथा टेका. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और वहां के शांत व प्राकृतिक वातावरण का अनुभव लिया. प्रसिद्ध निर्माता के आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई. एकता कपूर ने स्थानीय लोगों और पुजारियों से भी सहज संवाद स्थापित किया.

पटना में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना का स्वागत

एकता कपूर जहां बिहटा में धार्मिक अनुष्ठान में लीन रहीं, वहीं फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने पटना स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में शामिल हुए. सितारों को अपने बीच पाकर युवाओं और छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया. सिद्धार्थ और तमन्ना ने मंच से छात्रों का अभिवादन किया और फिल्म ‘द वन’ के बारे में खुलकर बातचीत की. दोनों कलाकारों ने युवाओं से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील भी की.

बिहार की माटी और छठ महापर्व पर आधारित कहानी

फिल्म ‘द वन’ बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति संरक्षण, माता की महिमा और आस्था के महापर्व छठ की पृष्ठभूमि से गहराई से जुड़ी हुई है. फिल्म की पटकथा में बिहार की लोक मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं को बहुत ही सलीके से पिरोया गया है. स्थानीय संस्कृति का सशक्त प्रतिनिधित्व होने के चलते बिहार के दर्शकों और युवाओं के बीच इस फिल्म को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिल रही है.

25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

निर्माता एकता कपूर की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले पटना की सरजमीं पर कलाकारों के प्रमोशन और अमहरा धाम में एकता कपूर द्वारा की गई प्रार्थना ने प्रचार अभियान को नई ऊंचाई दी है. स्थानीय लोगों का मानना है कि बिहार के छठ पर्व और सांस्कृतिक मूल्यों को राष्ट्रीय पटल पर दर्शाने से राज्य की पहचान को नया विस्तार मिलेगा.

Also Read: पटना: 22 सितंबर को रखा जाएगा कर्मा-धर्मा एकादशी का व्रत, उत्तराषाढ़ा श्रवण नक्षत्र के शुभ संयोग, जानें व्रत की पूरी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >