पटना में बैकुंठनाथ धाम पहुंचे शिक्षा मंत्री, महादेव का जलाभिषेक कर मांगी बिहार की समृद्धि

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने खुसरूपुर के बैकुंठनाथ धाम मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. मंदिर न्यास समिति ने उनका सम्मान भी किया.

Shiksha Mantri : (खुसरूपुर से नवीन कुमार की रिपोर्ट) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शुक्रवार को खुसरूपुर स्थित ऐतिहासिक श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर पहुंचे. मंदिर परिसर में पहुंचने पर न्यास समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने देवाधिदेव महादेव के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बिहार की सुख-शांति, समृद्धि तथा निरंतर विकास की कामना की.

मंदिर न्यास समिति ने किया सम्मानित

पूजा-अर्चना के बाद मंदिर न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह ने शिक्षा मंत्री को अंगवस्त्र और बैकुंठनाथ धाम मंदिर का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया. इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने भी शिक्षा मंत्री से मुलाकात की. शिक्षा मंत्री ने कहा कि बैकुंठनाथ धाम आस्था का एक अद्भुत केंद्र है और यहां आकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि भगवान शिव से प्रार्थना है कि पूरे बिहार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा राज्य विकास के नये आयाम स्थापित करता रहे.

स्थानीय लोगों और समिति के सदस्य रहे मौजूद

शिक्षा मंत्री के मंदिर पहुंचने को लेकर न्यास समिति के सदस्यों में भी उत्साह रहा. पूजा के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा. मौके पर मंदिर न्यास समिति के कई सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे. पूजा-अर्चना और सम्मान कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री मंदिर से रवाना हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार

नवीन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >