नये सत्र में बिहटा कैंपस में शिफ्ट होगा डीएमआइ

डेवलपमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (डीएमआइ) इसी सत्र में बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में बने नये कैंपस में शिफ्ट हो जायेगा

संवाददाता, पटना

डेवलपमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (डीएमआइ) इसी सत्र में बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में बने नये कैंपस में शिफ्ट हो जायेगा. नये सत्र 2026 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स नये कैंपस में पढ़ाई करेंगे. एनआइटी पटना के बिहटा परिसर से सटे 15 एकड़ में नया कैंपस बन कर लगभग तैयार है. पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. हॉस्टल और प्रशासनिक भवन के फिनिशिंग का काम भी लगभग पूरा हो गया है. 400 बेड की क्षमता वाला हॉस्टल बन रहा है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. सिकंदरपुर, बिहटा के पास पटना-आरा एनएच 30 से सटे बन रहे इस कैंपस को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है. परिसर पूरी तरह इको फ्रेंडली और हरियाली से युक्त किया जा रहा है. इसमें 3000 वर्ग मीटर में मेडिटेशन सेंटर, आउटडोर -इंडोर गेम और स्विमिंग पूल की भी सुविधा होगी. परिसर का एरियल व्यू संस्थान के लोगो की तरह दिखेगा.

100 लोगों की क्षमता वाले इन्फॉर्मेशन हब की भी मिलेंगी सुविधाएं

11 हजार वर्ग मीटर में अकादमिक ब्लॉक बनाया जा रहा है. इसमें 400 स्टूडेंट्स को आवासीय सुविधाएं मिलेंगी. 200 कमरा सिंगल और 100 डबल बेड वाला होगा. 80-80 स्टूडेंट्स की क्षमता वाले आठ इंटरेक्टिव लर्निंग थिएटर होंगे, जो ऑडियो विजुअल से युक्त होंगे. 100 लोगों की क्षमता वाले इन्फॉर्मेशन हब में विश्व के किसी भी कोने से जुड़ने और सूचनाओं को प्राप्त करने की सुविधा होगी. दो ट्यूटोरियल रूम में एक साथ 50-50 स्टूडेंट्स बैठ सकेंगे.

लाइब्रेरी में होंगी एक लाख से अधिक पुस्तकें आधुनिक सुविधाओं से युक्त

लाइब्रेरी में एक लाख से अधिक पुस्तकें होंगी. शो केस में स्टूडेंट्स और फैकल्टी के लिए 250 से अधिक जनरल, दर्जनों न्यूजपेपर और मैगजीन हर समय उपलब्ध होगा. आइटी इन्फॉर्मेशन सेंटर में एक साथ 200 लोग बैठ सकेंगे. चार छोटे-छोटे सेमीनार हॉल होंगे, जिसमें चर्चा और परिचर्चा की जा सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >