अगले 25 वर्षों की विकास यात्रा अहम : सम्राट चौधरी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित राष्ट्र के संकल्प के साथ अगले 25 वर्षों की विकास यात्रा अहम है.

पटना.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित राष्ट्र के संकल्प के साथ अगले 25 वर्षों की विकास यात्रा अहम है. इसमें सभी लोगों व क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. आजादी के इस अमृत काल में भारत विकास के सभी क्षेत्रों में छलांग लगाने की स्थिति में है. श्री चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में तैयार पांच साल का रोड मैप विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत करेगा. इसकी शुरुआत गरीबों के तीन करोड़ पक्के मकान बनाने, तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाने और भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >