बख्तियारपुर में हत्या कर बधार में फेंका युवक का शव, कोहराम

बेलथान गांव के दक्षिण स्थित बधार से पुलिस ने एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है.

बख्तियारपुर . बेलथान गांव के दक्षिण स्थित बधार से पुलिस ने एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं. पुलिस का मानें तो युवक की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगा दिया गया है. मृत युवक के जेब से बरामद आधार कार्ड व अन्य कागजातों के आधार पर उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दीनापुर जिला निवासी सफुर रहमान के पूत्र सनोपर हुसैन के रूप में हुई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है.जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह बेलथान गांव के लोगों ने गांव से दक्षिण स्थित बधार में एक शव को देखा. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >