इस माह के अंतिम सप्ताह तक पीपा पुल होगा चालू

दियारा का लाइफ लाइन कहा जाने वाला पीपा पुल नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक चालू किया जा सकता है.

दानापुर. दियारा का लाइफ लाइन कहा जाने वाला पीपा पुल नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक चालू किया जा सकता है. पीपा पुल निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. पानापुर घाट की ओर गंगा के जल स्तर में तेज धारा के कारण पीपा पुल जोड़ने का काम रूका हुआ है. जल स्तर कम होने पर पीपा पुल जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जायेगा. साथ ही पीपा पुल घाट पर सोन सोता में पानी है. जिससे ह्यूमपाइप देकर रास्ता बनाया जायेगा. इसे लेकर भी कार्य जल्द शुरू किया जायेगा. दोनों ओर पहुंच पथ का भी निर्माण कार्य कराया जायेगा. दियारे की सात पंचायतों की दो लाख आबादी को फायदा होगा पुल चालू होने से दियारे की सात पंचायतों के करीब दो लाख आबादी को इससे फायदा होगा. पुल चालू होने से दियारा के विकास कार्य में रफ्तार बढ़ेगा. पुल चालू होने से दियारा के लोगों का पैदल आवागमन भी शुरू हो जायेगा. पुल नहीं रहने से नासरीगंज स्टीमर और नाव के सहारे रोजमर्रा का सामान लेने ग्रामीण शहर आते-जाते हैं. पीपा पुल नहीं रहने से होती है परेशानी पीपा पुल नहीं रहने से सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं, मरीजों और बच्चों को दिक्कत होती है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. पानापुर घाट के ओर बीच गंगा में तेज धारा होने के कारण एंगल गिरने और पीपा जोड़ने में दिक्कत आ रही है, जिससे अभी काम रुका है. जल स्तर कम होने पर नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पीपा पुल को चालू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >