दानापुर रेल थाना क्षेत्र में 30 किलो गांजा बरामद, एसटीएफ और रेल पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

पटना में एसटीएफ और रेल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. दानापुर रेल थाना क्षेत्र में 30.4 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. ये तस्कर नेपाल सीमा से गांजा लाकर बिहार के कई जिलों में सप्लाई करते थे.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

पटना. एसटीएफ और रेल पुलिस की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. दानापुर रेल थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 30.4 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10,900 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

दोनों आरोपी सारण जिले के रहने वाले

गिरफ्तार तस्करों की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जितेंद्र राय और चंदन कुमार के रूप में हुई है. दोनों आरोपी सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर नवल टोला के निवासी हैं. गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ दानापुर रेल थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

नेपाल सीमा से लाकर बिहार के कई जिलों में होती थी सप्लाई

जांच में सामने आया है कि आरोपी नेपाल सीमा क्षेत्र से गांजा लाकर पटना, वैशाली और सारण (छपरा) समेत कई जिलों में एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से उसकी सप्लाई करते थे. बिहार एसटीएफ को पहले से इस गिरोह की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ जितेंद्र राय का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है. उसके खिलाफ सारण और नवादा जिले के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी से जुड़े दो गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं.

नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >