कैंपस : सीएसआइआर यूजीसी नेट की आंसर-की जारी, कल तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआइआर यूजीसी नेट की आंसर-की जारी कर दी है. परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई को किया गया था

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआइआर यूजीसी नेट की आंसर-की जारी कर दी है. परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई को किया गया था. परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों की प्रोविजिनल आंसर-की जारी की गयी है. वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की पर आपत्तियां मांगी गयी हैं. यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए द्वारा जारी किये गये किसी प्रश्न को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह वेबसाइट पर जाकर 11 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क 200 रुपये का भुगतान करना होगा. एनटीए ने बताया है कि परीक्षा में 2,25,335 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इसके लिए 187 शहरों में सेंटर बनाये गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >