Coronavirus in Bihar, Lockdown Updates: अब इएसआइ अस्पताल में कोरोना का इलाज, CM नीतीश ने दिये रोज 20 हजार सैंपल जांच के लक्ष्य

Coronavirus in Bihar, Lockdown LIVE Updstes: बिहार में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए गुरुवार 16 से 31 जुलाई तक राज्य में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. राज्य में बुधवार को 1320 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 20173 पहुंच गयी. पिछले चार दिनों में राज्य में पांच हजार नये कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. लॉकडाउन राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, उप प्रभागीय मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और राज्य के सभी नगर क्षेत्रों में 16 दिनों के लिए लागू रहेगा. इसमें आवश्यक सेवाओं में आने वाली कई सेवाओं को पूरी और कुछ को आंशिक रूप से छूट भी दी गयी है.

Live Updates
7:56 PM. 16 Jul 20 7:56 PM. 16 Jul

इएसआइ अस्पताल में भी होगा कोरोना का इलाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को 20 हजार सैंपल प्रतिदिन जांच का लक्ष्य पूरा करने का टास्क दिया है. राज्य में दस हजार सेंपल की जांच का लक्ष्य हासिल कर लिया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के साथ कोरोना संकट को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में उन्होंने इएसआइ अस्पताल में भी कोरोना इलाज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने जिलों में लिये जानेवाले सेंपल को नीचे तक पहुंचाने का निर्देश दिया. इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डाक्टरों काे भी ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड डेडिकेटेड अस्पताल सहित जहां-जहां कोरोना का इलाज हो रहा, वहां बेडों की संख्या बढ़ायी जाये. इन अस्पतालों में नयी सुविधाएं भी मुहैया कराने का निर्देश दिया. साफ सफाई की भी उचित व्यवस्था करने को कहा. इएसआइ अस्पताल में इलाज की सुविधा होने से वहां मरीजों को सुविधा मिल पायेगी और कोविड स्पेशल बेडों की संख्या भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन वार्ड के वैसे मरीज जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं देखे जा रहे, पीएचसी के डाक्टरों को उनके रहन-सहन और इलाज के लिए ट्रेनिंग देनी होगी. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के लिए इस संबंध में अलग से एडवायजरी भी जारी करने को कहा है.

7:56 PM. 16 Jul 20 7:56 PM. 16 Jul

कोरोना वायरस की चपेट में आये महनार विधायक

वैशाली जिले के महनार विधानसभा से विधायक उमेश सिंह कुशवाहा कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं. विधायक के कोरोना संक्रमित होने से जदयू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है.

7:56 PM. 16 Jul 20 7:56 PM. 16 Jul

सहरसा में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी आवश्यक सेवा की दुकानें

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने को लेकर सहरसा जिले में लगाये गये लॉकडाउन को लेकर जिलाधिकारी ने अति आवश्यक सेवा से जुड़ी दुकानों को सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक खोलने का आदेश जारी किया है. इनमें फल, सब्जी, किराना, परचुन, डेयरी, दूध, मीट-मछली, अंडा, पशुचारा और कृषि की दुकानें शामिल हैं.

1:42 PM. 16 Jul 20 1:42 PM. 16 Jul

पटना के तमाम रास्तों पर सन्नाटा

पटना के 114 इलाकों में वाहन का परिचालन बंद है. डीएम कुमार रवि ने इन इलाकों में परिचालन पर रोक लगा दी है. इन इलाकों में ऑटो रिक्शा नहीं भी नहीं चल रहे हैं. केवल इमरजेंसी सेवा से जुड़े वाहन ही चल रहे हैं. कंटेनमेंट जोन में भी वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है. इक्के दुक्के वाहन ही शहर की सड़क पर दिख रहे हैं.

1:07 PM. 16 Jul 20 1:07 PM. 16 Jul

पास की नहीं है जरूरत

लॉकडाउन के दौरान किसी को इधर से उधर जाने के लिए पास की आवश्यकता नहीं है़ उनका पहचान पत्र ही पास माना जायेगा़ कहीं भी रास्ते में पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्हें जाने का कारण बताना होगा और पास के रूप में पहचान पत्र दिखाना होगा़ जरूरी काम होने की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें आगे जाने की इजाजत मिलेगी़

1:07 PM. 16 Jul 20 1:07 PM. 16 Jul

वाहनों को ऑफिस तक आने-जाने की अनुमति

लॉकडाउन के दौरान हवाई व रेल ट्रांसपोर्ट का संचालन जारी रहेगा़ सभी पूजा स्थलों को जनता के लिए बंद कर दिया गया है़ गाइडलाइन के अनुसार टैक्सी, ऑटो आदि का संचालन जारी रहेगा़ हालांकि, निजी वाहन को राज्य में आवागमन के लिए अनुमति लेनी होगी़ गोदामों में लोडिंग व अनलोडिंग से जुड़े वाहन, मालवाहक वाहनों को बिना रोक-टोक के परिवहन की अनुमति है़ सभी सरकारी वाहनों, सरकारी कार्यालय के कर्मचारियों को ले जाने वाले निजी वाहनों को अपने कार्यालय के आइकार्ड पर आने की अनुमति होगी़

1:07 PM. 16 Jul 20 1:07 PM. 16 Jul

पटना में देश की पहली कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू

देश जिस कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है उसका सबसे पहले इंसानों पर ट्रायल पटना एम्स में शुरू हो गया है. बुधवार को देश में पहली बार किसी इंसान को इस वैक्सीन की डोज दी गयी. यह डोज पटना एम्स में दी गयी. जिसे यह दी गयी है वह एक युवक है और पटना का ही रहने वाला है. ट्रायल की गोपनीयता से जुड़े नियमों के कारण हम उसका नाम उजागर नहीं कर रहे हैं.

1:07 PM. 16 Jul 20 1:07 PM. 16 Jul

कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के पार

राज्य में बुधवार को 1320 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं. साथ ही उनकी पत्नी और मां भी संक्रमित हैं. साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 20173 पहुंच गयी. पिछले चार दिनों में राज्य में पांच हजार नये कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. दूसरी ओर राज्यपाल फागू चौहान की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. राजभवन के कई कर्मी पाजिटिव पाये गये हैं. गया में सुधा डेयरी के एक वरिष्ठ अधिकारी पूर्णिया निवासी एके कर्ण की मौत कोरोना से हो गयी है.

10:40 AM. 16 Jul 20 10:40 AM. 16 Jul

बिहार  में 16 दिनों का लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण की विस्‍फोटक स्थिति को देखते हुए बिहार में गुरुवार से फिर 16 दिनों को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है. 31 जुलाई तक लागू इस लॉकडाउन के दौरान पूरी सख्ती बरती जाएगी. अनावश्‍यक सड़क पर निकले लोगों के वाहन जब्त होंगे तो बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना भी भरना पड़ेगा.

मुख्य बातें

Coronavirus in Bihar, Lockdown LIVE Updstes: बिहार में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए गुरुवार 16 से 31 जुलाई तक राज्य में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. राज्य में बुधवार को 1320 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 20173 पहुंच गयी. पिछले चार दिनों में राज्य में पांच हजार नये कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. लॉकडाउन राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, उप प्रभागीय मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और राज्य के सभी नगर क्षेत्रों में 16 दिनों के लिए लागू रहेगा. इसमें आवश्यक सेवाओं में आने वाली कई सेवाओं को पूरी और कुछ को आंशिक रूप से छूट भी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >