Coronavirus in Bihar Latest Update : बिहार में कोरोना रिकवरी दर देश से बेहतर, अबतक 62 की मौत

CoronaVirus Bihar Latest Update पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 62 पहुंच गयी है. जबकि, राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढकर 9117 पहुंच गयी है. वहीं, राहत देने वाली खबर यह है कि बिहार में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी दर 78 फीसदी तक पहुंच गया है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब राज्य में कोरोना के मरीज देश के औसत आंकड़ों के मुकाबले अधिक ठीक हो रहे हैं.

जानकारी के अनुसार देश में रविवार तक कोरोना से रिकवरी रेट 58 से अधिक दर्ज किया गया. वहीं रविवार को राज्य में 138 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या नौ हजार के पार (9117) चली गयी है. नये मामलों में सबसे अधिक भागलपुर से 39 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा अरवल में तीन, औरंगाबाद में आठ, बेगूसराय में नौ, गया में छह, गोपालगंज में दो, जमुई में दो, जहानाबाद में 12, कैमूर में चार, मधुबनी में दो, मुंगेर में सात, नालंदा में तीन, नवादा में चार, पटना में 20, रोहतास में छह, समस्तीपुर में चार, शेखपुरा में पांच और शिवहर व सीतामढ़ी से एक-एक मामले सामने आये.

इन सबके बीच राज्य में कोरोना संदिग्धों के जांच का मामला दो लाख के पार चला गया है. अब तक कुल दो लाख पांच हजार आठ सौ 32 कोरोना संदिग्धों की जांच हो चुकी है. रविवार को बीते 24 घंटे में सात हजार एक सौ 56 कोरोना संदिग्धों की जांच हुई.

पिछले 24 घंटे के दौरान चार और व्यक्ति की हुई मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और व्यक्ति की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 62 पहुंच गयी. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान अरवल, नवादा, पटना एवं रोहतास में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 62 हो गयी.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक पटना में छह, दरभंगा एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय में चार, खगडिया, नालंदा, नवादा, रोहतास एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, गया, जहानाबाद, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

Also Read: CoronaVirus Bihar News Update : नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री और उनकी पत्नी मिलीं कोरोना पॉजिटिव, कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >