कोरोना : पटना जिले में आपदा राहत केंद्र व कम्युनिटी किचेन बंद

कोरोना : पटना जिले में आपदा राहत केंद्र व कम्युनिटी किचेन बंद

कोरोना : पटना जिले में आपदा राहत केंद्र व कम्युनिटी किचेन बंद – जिला प्रशासन व नगर निगम ने बनाये थे 27 आपदा राहत केंद्र संवाददाता4पटना पटना जिले में चल रहे जिला प्रशासन व नगर निगम के 27 आपदा राहत केंद्रों काे बंद कर दिया गया है. साथ ही पटना हाइस्कूल, गर्दनीबाग में चल रहे कम्युनिटी किचेन को भी खत्म कर दिया गया है. अब आपदा राहत केंद्रों में केवल कोरेंटिन सेंटर चल रहे हैं. गरीबों के आवासन, खाना-पीना को लेकर पटना जिले में कई जगहों पर आपदा राहत केंद्र खोले गये थे. लेकिन, अब शहर के साथ ही अन्य जिलों में जाने की छूट दे गयी है. इसके कारण अब आपदा राहत केंद्रों की आवश्यकता नहीं थी. साथ ही कम्युनिटी किचेन इसलिए बनाया गया था. ताकि, बेसहारा व भूखे लोगों के बीच में भोजन का वितरण किया जा सके. साथ ही सभी आपदा राहत केंद्रों पर खाना बनवा कर भेजा जा सके. लेकिन, अब इसकी भी जरूरत नहीं है. क्योंकि, आपदा राहत केंद्र ही बंद कर दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >