कोरोना : 75 वाहन जब्त, 291 पर लगाया गया 3.42 लाख जुर्माना

बेवजह सड़क पर आने जाने वालों के प्रति ट्रैफिक पुलिस की सख्ती मंगलवार को भी दिखी. शाम सात बजे तक ऐसे 291 वाहन चालकों पर 3.42 लाख का जुर्माना लगाया गया. साथ ही ऐसे 75 वाहनों को जब्त भी किया गया.

पटना : बेवजह सड़क पर आने जाने वालों के प्रति ट्रैफिक पुलिस की सख्ती मंगलवार को भी दिखी. शाम सात बजे तक ऐसे 291 वाहन चालकों पर 3.42 लाख का जुर्माना लगाया गया. साथ ही ऐसे 75 वाहनों को जब्त भी किया गया. बोरिंग रोड, राजापुल, हड़ताली चौराहा, आयकर गोलंबर, वोल्टास मोड़, डाकबंगला चौराहा, जंक्शन गोलंबर, कारगिल चौक समेत पटना के कई प्रमुख चौक चौराहों और ट्रैफिक प्वाइंट पर देर शाम तक यह जांच अभियान चला़ डीएल व इंश्योरेंस नहीं रखने वालों से एक-एक हजार रुपये का अतिरिक्त फाइन लिया गया. देर शाम तक 238 वाहन चालकों से ऑनस्पॉट 2.61 लाख का जुर्माना वसूला गया. जबकि, पास में पैसे नहीं होने के कारण तत्काल जुर्माना देने में असमर्थतता व्यक्त करने वाले 53 वाहन चालकों पर 81 हजार का पेंडिंग जुर्माना लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >