सहकारिता मंत्री ने केरल के मुन्नार स्थित सहकारी पर्यटक होटल टी एंड यू लीजर का दौरा किया संवाददाता, पटना सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने रविवार को केरल के मुन्नार स्थित सहकारी पर्यटक होटल टी एंड यू लीजर का दौरा किया. सहकारिता मंत्री ने कहा है कि इस प्रकार की योजनाओं को बिहार में भी प्रारंभ करने की आवश्यकता है. बिहार के गया और राजगीर जैसे पर्यटक स्थलों में ऐसे प्रोजेक्ट तैयार किया जा सकता है. इन दोनों स्थलों पर भारी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक आते हैं, जिन्हें किफायती दर पर उत्तम व्यवस्था उपलब्ध करायी जा सकेगी. बिहार राज्य के सहकारिता मॉडल में इस प्रकार के नवाचार की आवश्यकता है. मंत्री के साथ अध्ययन दल में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह और सलाहकार अनादी शंकर भी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
