विकास कार्य में समाज करे सहयोग, दिखेगा बदलाव

patna news: पटना सिटी. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि अत्याधुनिक ब्लड बैंक के निर्माण में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उपकरण व मशीनों में सहयोग के लिए कहा है.

पटना सिटी. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि अत्याधुनिक ब्लड बैंक के निर्माण में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उपकरण व मशीनों में सहयोग के लिए कहा है. जल्द ही यहां पर अत्याधुनिक ब्लड बैंक कार्य करेगा. विधानसभा अध्यक्ष मंगल तालाब गांधी सरोबर में स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र परिसर में विश्व रेडक्राॅस दिवस पर भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी की पटना सिटी शाखा की ओर से पॉली क्लिनिक ओपीडी सेवा की शुरुआत करते हुए कही. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के साथ समाज के सहयोग से ही पटना साहिब में विकास होगा. सरकार साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की योजना से पटना साहिब का विकास कर रही है. निर्माण हुए भवन का नाम पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार की मोदी की स्मृति में रखा जायेगा. महापौर सीता साहू ने अपने विचार रखते हुए विकास कार्य में सहयोग की बात कही. कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन गोविंद कानोडिया व संचालन सचिव तारा झुनझुनवाला और आकाश ड्रोलिया ने किया. आयोजन में डॉ टीपी गोलवारा, डॉ सिकंदर अली, यूनानी चिकित्सा संस्थान के उपनिदेशक डॉ मो मुमताज और समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी ने अपने विचार रखे. मौके पर सोसाइटी के 20 संरक्षक, ओपीडी में सेवा देने वाले 16 चिकित्सक व पत्रकारों को पौधा देकर सम्मानित किया गया.

धन्यवाद ज्ञापन अवधेश कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में संरक्षक संजीव यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप बेरिया, संजय ड्रोलिया, राजेश चौधरी, राजेश कानोडिया, संजय बुबना, विशाल सिंघानियां, सोनू डालमिया, श्वेता कानोडिया और श्वेता ड्रोलिया समेत अन्य शामिल थे. क्लीनिक में इनर व्हील सोसायटी की ओर से लगाये गये वाटर प्यूरीफायर एवं कूलर मशीन का लोकार्पण किया गया. वहीं अंतर राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक जिन हेनरी डुनन्ट की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >