तीन के बदले एक माह का राशन देने का आरोप

सरैंया : बड़हरा प्रखंड की नथमलपुर पंचायत के सेमरिया गांव के वार्ड संख्या पांच तथा छह के जन वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं ने बीडीओ को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है. शिकायत पत्र में उपभोक्ताओं ने क्षेत्र के संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदार अजय राम पर आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीनों के राशन […]

सरैंया : बड़हरा प्रखंड की नथमलपुर पंचायत के सेमरिया गांव के वार्ड संख्या पांच तथा छह के जन वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं ने बीडीओ को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है. शिकायत पत्र में उपभोक्ताओं ने क्षेत्र के संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदार अजय राम पर आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीनों के राशन में मात्र एक माह का ही राशन उपभोक्ताओं को दिया गया है. साथ ही दुकानदार द्वारा वजन भी कम तौला जाता है. राशन मांगने पर दुकानदार द्वारा कहा जाता है कि राशन आया ही नहीं है. राशन नहीं मिलने से फिलवक्त चल रहे लॉकडाउन को लेकर गरीब व मजबूर उपभोक्ताओं के समक्ष समस्या और बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >