पढ़ाई-हॉस्टल में दिक्कत है तो सीधे सरकार को बताइए, 30 दिन में होगा निपटारा, CM सम्राट ने किया 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' लॉन्च

Vidyarthi Sahyog Portal Launch: बिहार के विद्यार्थियों के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' की शुरुआत कर दी है. इस पोर्टल के जरिए स्टूडेंट्स अपनी समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. इतना ही नहीं, उनकी समस्या का समाधान 30 दिनों के अंदर किया जाएगा.

Vidyarthi Sahyog Portal Launch: बिहार के विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने राहत देने वाली पहल की है. अब पढ़ाई, कॉलेज या हॉस्टल से जुड़ी किसी समस्या को लेकर छात्रों को किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार ने उनकी शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' शुरू किया है.

जेडी वीमेंस में कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के जेडी वूमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में इस पोर्टल का शुभारंभ किया. इस पोर्टल के जरिए बिहार के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपनी एकेडमिक और हॉस्टल से जुड़ी समस्याएं ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे.

क्या है सरकार का उद्देश्य?

सरकार का उद्देश्य इस व्यवस्था के जरिए छात्रों की समस्याओं को एक ही जगह दर्ज करना और उनके समाधान की प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है. खास बात यह है कि पोर्टल को विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद के माध्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है.

30 दिनों के अंदर मिलेगा समाधान

विद्यार्थियों के लिए सबसे अहम बात यह है कि शिकायत दर्ज होने के बाद उसके समाधान की प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है. कार्यक्रम में दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायत दर्ज होने की तारीख से 30 दिनों के अंदर उसका निपटारा कर छात्र को इसकी जानकारी देने की व्यवस्था की गई है.

ऐसे में अब छात्रों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वे अपनी समस्या दर्ज कराने के साथ-साथ उसके समाधान की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे.

1100 नंबर पर भी मिलेगी मदद

पोर्टल के इस्तेमाल या विद्यार्थी सहयोग शिविर से जुड़ी जानकारी के लिए 1100 नंबर पर संपर्क करने की सुविधा भी दी गई है. इससे उन विद्यार्थियों को मदद मिलेगी, जिन्हें ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में किसी तरह की परेशानी आती है. सरकार की इस पहल से उम्मीद है कि छात्रों की छोटी-बड़ी समस्याएं समय पर प्रशासन तक पहुंचेंगी और उनका समाधान भी तेजी से हो सकेगा. इस तरह से अब देखना होगा कि 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल जमीनी स्तर पर छात्रों के लिए कितना प्रभावी साबित होता है.

Also Read: बिहार में कहीं भगदड़ तो कहीं डूबने से 12 लोगों की मौत, सावन की तीसरी सोमवारी पर कई परिवारों में मातम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >