'चैलेंज करने वाले अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब', मंच से बोले सीएम सम्राट

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन किया. इस दौरान मंच से भाषण देते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, पुलिस के हाथ खुले हैं. चैलेंज करने वाले अपराधियों को पुलिस 48 घंटे में जवाब देगी.

Samrat Chaudhary: पटना में मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन कर दिया गया है. सीएम सम्राट चौधरी ने सड़क के उद्घाटन के बाद कहा, यह पूरा इलाका ट्रैफिक जाम वाला था. लेकिन सड़क के बन जाने से लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी. इतना ही नहीं, यह पूरा इलाका रेसिडेंशियल से कॉमर्शियल होने वाला है.

सीएम सम्राट बोले- अपराध मुक्त बिहार मायने रखता है

भाषण के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने यह भी कहा, नीतीश कुमार और पीएम मोदी के आशीर्वाद से देश के साथ बिहार आर्थिक रूप से मजबूत होगा. सारी व्यवस्था बदली है और आज बिहार में सुशासन की सरकार है. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने पुलिस के हाथ खोल दिए हैं. पुलिस को अगर कोई भी अपराधी चैलेंज करता है तो 48 घंटे में पुलिस जवाब देगी. हमारे लिए अपराध मुक्त बिहार मायने रखता है. इसके लिए हम कुछ भी करेंगे. कौन अपराधी किस जाति का है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

सीएम सम्राट ने यह भी दी जानकारी

मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन कई मायने में खास माना जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि अगले 1 महीने के अंदर दीदारगंज से लेकर कच्ची दरगाह पुल का भी उद्घाटन करेंगे. साथ ही अगले 1 महीने में वाटर मेट्रो की भी शुरुआत होगी. पिछले 40 साल से मैं इस शहर को देख रहा हूं. बगल में वीर चंद पटेल पथ में पिताजी रहते थे. पूरे इलाके के लिए ये अभिशाप था. पूर्व सीएम नीतीश जी को भी धन्यवाद देता हूं.

नितिन नवीन ने क्या-क्या कहा?

कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, आज का दिन मेरे लिए विशेष है. मेरे पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की जयंती भी है. जब वह जीवित थे तो उन्होंने सपना देखा था, मंदिरी नाले के ऊपर सड़क बनाने का और आज ये सपना पूरा हुआ. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देता हूं. बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सुशासन की सरकार दी. अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार समृद्ध होगा.

Also Read: बिहार में लोगों की शिकायतें 30 दिनों में होगी खत्म, सीएम सम्राट करेंगे सहयोग पोर्टल का उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >