'पुलिस को हमने पूरी छूट दे रखी है', सीएम सम्राट ने कहा- अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को हाईटेक 80 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान फायर फाइटर्स ने दमखम भी दिखाया. सीएम सम्राट चौधरी ने अपने भाषण के दौरान कहा, हमने पुलिस को छूट दे रखी है. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों एक्शन मोड में हैं. इसके साथ ही राज्य के अफसरों को पूरी तरह से टाइट कर रहे हैं. सोमवार को उन्होंने हाईटेक 80 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के बाद भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने मंच से स्पष्ट कहा कि पुलिस को हमने पूरी छूट दे रखी है. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

सीवान से पटना तक एनकाउंटर

बिहार में अपराधियों के खिलाफ एक्शन को लेकर इससे पहले भी सीएम सम्राट चौधरी बयान दे चुके हैं. ऐसे में राज्य में ताबड़तोड़ कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर भी किया जा रहा है. रविवार की देर रात सीवान में अंकित कुमार सिंह को गोली मारी गई. जबकि सोमवार की सुबह पटना में मुठभेड़ हुई. इसमें शिक्षक पर गोली चलाने वाले अपराधी संदीप उर्फ बादल को गोली मारी गई. इस तरह से एक के बाद एक कार्रवाई जारी है.

सीएम बोले- कोई व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले सकता

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि बिहार में सुशासन का राज्य है, इसलिए पुलिस के हाथ मैंने खोल दिए हैं. कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता है और पुलिस अपना काम आगे भी करती ही रहेगी. साथ ही मुख्यमंत्री राज्य के अधिकारियों को भी टाइट कर रहे हैं.

अधिकारियों को भेजा जाएगा नोटिस

सीएम ने कहा, अधिकारियों को पहला नोटिस 10 दिन बाद जाएगा. दूसरा नोटिस 20 दिन बाद और तीसरा नोटिस 25 दिन बाद जाएगा. इसके बाद भी अगर काम नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा. पहली बार सम्राट चौधरी ने यह बयान नहीं दिया है.

इससे पहले भी उन्होंने कहा था, सहयोग पोर्टल पर दर्ज हर शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर करना होगा. अगर तय समय में शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने साफ किया है कि लापरवाही मिलने पर पहले निलंबन और जरूरत पड़ने पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई हो सकती है. इस पूरी व्यवस्था की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) करेगा.

Also Read: बिहार में 21 मई से जमीन रजिस्ट्री का नया रूल होगा लागू, फर्जीवाड़े पर ब्रेक लगाने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >