सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा आज खगड़िया और सहरसा में, देंगे इतने करोड़ का गिफ्ट

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज खगड़िया और खगड़िया जिले में होगी. खगड़िया जिले के लोगों को सीएम 304 करोड़ रुपए का तोहफा देंगे. सीएम नीतीश के खगड़िया आने से पहले सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम किए गए हैं.

CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश कुमार आज (शुक्रवार) खगड़िया जिले को 304 करोड़ रुपए की योजनाओं का गिफ्ट देंगे. साथ ही सहरसा जिले में भी जायेंगे. जिले में समृद्धि यात्रा के दौरान अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. खगड़िया जिले के संसारपुर खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा. यहां सीएम नीतीश जनसंवाद भी करेंगे. उनके आगमन को लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं. साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर रखी रखी जा रही है.

इतने योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक, खगड़िया में सीएम नीतीश 43 करोड़ रुपए की लागत से 35 योजनाओं का शिलान्यास और 261 करोड़ रुपए की लागत वाले 284 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी भी लेंगे. इसके अलावा समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं. इस दौरान सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों की मौजूदगी रह सकती है.

इसके साथ ही सहरसा जिले में 90 करोड़ की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास, 286 करोड़ रुपए की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन और 136 करोड़ रिपए की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारम्भ किया जाएगा.

रेलवे ओवरब्रिज का कर सकते हैं निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, बूढ़ी गंडक नहीं पर खगड़िया और बख्तियारपुर बाइपास पथ के बीच रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार इस ओवरब्रिज का निरीक्षण कर सकते हैं. यह परियोजना खगड़िया के साथ-साथ इसके आस-पास के जिलों के लिए भी बेहद खास मानी जा रही है. इसके बनने से लोगों को जाम की झंझट से छुटकारा मिल सकेगा.

गुरुवार को पूर्णिया-कटिहार में थी यात्रा

इससे पहले गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर पूर्णिया और कटिहार जिले में पहुंचे थे. दोनों जिलों को उन्होंने 895 करोड़ रुपए का तोहफा दिया था. साथ ही जिलों में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा बैठक भी की गई थी. पूर्णिया में मंत्री लेशी सिंह ने मंच से सीएम नीतीश की जमकर तारीफ की थी. भावुक होते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना कृष्णा से की थी.

लेशी सिंह ने की थी जमकर तारीफ

लेशी सिंह ने कहा था, ‘मुझ जैसी साधारण महिला को राजनीति के शीर्ष तक पहुंचाने वाले नीतीश कुमार जी ही हैं. जब मेरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूटा, तो मुख्यमंत्री जी मेरे और मेरे परिवार के लिए ‘कृष्ण’ की तरह ढाल बनकर खड़े रहे. उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री ने न केवल उनका राजनीतिक अस्तित्व बचाया, बल्कि एक अभिभावक की तरह उन्हें हर संकट से बाहर निकाला.’

Also Read: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >