CM Nitish ने भूपतिपुर-पुनपुन एलिवेटेड सड़क का किया उद्घाटन, 50 मिनट की दूरी 10 मिनट में होगी तय

CM Nitish: पटना के सिपारा से पुनपुन तक अब सफर आसान हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1400 करोड़ की एलिवेटेड सड़क परियोजना का उद्घाटन किया है. इससे दक्षिण बिहार के जिलों तक आवागमन में राहत मिलेगी और जाम से भी छुटकारा मिलेगा. पढे़ं पूरी खबर…

CM Nitish: पटना के सिपारा से पुनपुन तक सफर अब न सिर्फ आसान हो गया है, बल्कि तेज और जाममुक्त भी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली-पुनपुन सड़क परियोजना के तहत भूपतिपुर से पुनपुन (NH-22) तक बनी एलिवेटेड सह-एटग्रेड सड़क का लोकार्पण किया. इस परियोजना पर कुल 1400 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस सड़क से राजधानी पटना के दक्षिणी इलाके के लाखों निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया जैसे दक्षिण बिहार के जिलों से आने-जाने वालों को भी लाभ होगा.

10 मिनट में तय होगी सिपारा से पुनपुन की दूरी

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी कि पहले सिपारा से पुनपुन पहुंचने में 50 मिनट लगते थे, लेकिन अब यह दूरी महज 10 मिनट में पूरी की जा सकेगी. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि राजधानी से बाहर जाने और आने वालों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. मंत्री ने यह भी बताया कि काम तय समय में पूरा हुआ है, जो राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की बड़ी उपलब्धि है.

राजधानी के लिए वरदान है यह सड़क

उद्घाटन समारोह में मौजूद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह सड़क राजधानी के लिए एक वरदान की तरह है. इससे गया सहित कई जिलों से पटना आने-जाने में सहूलियत होगी और जाम से भी राहत मिलेगी. उन्होंने इसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया, जो बिहार के प्रगति की नींव रखेगा.

स्थानीय जनता को मिली बड़ी राहत

स्थानीय निवासियों ने भी खुशी जताई कि अब उन्हें सड़कों पर कीचड़ और जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा. पहले जिस रास्ते में घंटे लगते थे, अब वही रास्ता चंद मिनटों में तय होगा. खासकर सिपारा से महुली तक की दूरी अब केवल 6 मिनट में पूरी की जा सकेगी. लोग भूपतिपुर के पास बने रैंप से एलिवेटेड रोड पर चढ़ सकेंगे, जिससे ट्रैफिक लोड कम होगा और सफर सुगम बनेगा.

फेज-2 का काम नवंबर तक होगा पूरा

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड दो चरणों में बन रही है. पहला फेज, यानी सिपारा से महुली तक की सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है और उद्घाटन हो गया है. फेज-2 में मीठापुर से सिपारा तक 2.10 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क बनाई जा रही है, जबकि महुली से पुनपुन तक 2.20 किलोमीटर की फोरलेन सड़क का निर्माण होगा. पथ निर्माण विभाग का दावा है कि नवंबर तक यह काम भी पूरा कर लिया जाएगा.

ALSO READ: Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी कंप्यूटर की पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने 31 हजार स्कूलों को किया चयनित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >