CM Nitish Gift: किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेती के लिए सरकार देगी पैसा, कमाई भी दोगुनी

CM Nitish Gift: बिहार सरकार ने प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने एक योजना तैयार की है, जिसमें खेती के लिए किसानों को सब्सिडी दी जा रही है. इससे किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है और फसल में मुनाफा भी दोगुना. पढ़ें पूरी खबर…

CM Nitish Gift: बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. फसल उगाने के लिए अब सरकार उन्हें पैसा देगी. किसानों की कमाई भी दोगुनी होने वाली है. इन सब को लेकर सरकार ने एक मिशन शुरू किया है. बिहार सरकार राज्य में बागवानी फलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना चला रही है. इस योजना के तहत किसानों को आम और लीची की खेती पर 50 फिसदी की सब्सिडी दी जा रही है. यानी खेती करने में जो भी लागत आएगी, उसमें सरकार आधा खर्च देगी. लीची और आम के अलावा केला और पपीता की खेती करने वाले किसानों को 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी. प्रदेश सरकार का मानना है कि बागवानी फसलों की खेती करने पर किसानों की कमाई में बढ़ोत्तरी होगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा. 

सिंचाई पर 80 प्रतिशत सब्सिडी

आज यानी मंगलवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि फलों की खेती को बढ़ावा देने से न सिर्फ बागवानी क्षेत्र का विस्तार होगा, बल्कि किसानों को भी अधिक मुनाफा होगा. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सिंचाई करने पर किसानों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है. 

टेक्निकल ट्रेनिंग दे रही सरकार

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आगे कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि किसानों की आमदनी दोगुनी करना, ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और युवाओं को आधुनिक खेती से जोड़ना है. इसके साथ ही सरकार किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए टेक्निकल ट्रेनिंग भी दे रही है.

ALSO READ: Bihar CM Face को लेकर जदयू-राजद आमने-सामने! CM नीतीश के नेता ने खोल दी पोल, राजद ने कहा- चुनाव आते ही…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >