CM Nitish Gift: जेपी पथ के बाद इस NH का होगा चौड़ीकरण, 70 करोड़ रुपए होंगे खर्च

CM Nitish Gift: बिहार के बिहटा से मनेर के बीच एनएच 30 का चौड़ीकरण किया जाएगा. इस सड़क के चौड़ीकरण पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. सड़क की चौड़ाई 14 मीटर की जाएगी. पढ़ें पूरी खबर…

CM Nitish Gift: दीघा से कोईलवर तक जेपी गंगा पथ के 36 किलोमीटर विस्तार के पहले बिहटा से दानापुर वाया मनेर पुराना एनएच-30 का चौड़ीकरण किया जाएगा. दानापुर के शाहपुर से बिहटा चौराहे तक 22 किलोमीटर पुराना एनएच 30 की चौड़ाई 14 मीटर करने की योजना है, जिसके लिए डीपीआर तैयार किया जा चुका है. इसके साथ ही दीघा-खगौल नहर रोड का 14 मीटर चौड़ीकरण योजना के तहत काम जल्द शुरू करने की तैयारी है. सीएम नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इन सड़कों के विकास का ऐलान किया था. अब सबका डीपीआर तैयार कर लिया गया है. बता दें, पटना पश्चिम पथ प्रमंडल को तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं की जिम्मेदारी दी गई है. 

70 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण

दानापुर कैंट के बाद शाहपुर से मनेर होते हुए बिहटा चौराहा तक 22 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण में लगभग 70 करोड़ रुपए की लागत आने की संभावना है. इस रोड का चौड़ीकरण हो जाने से बक्सर और आरा से सीधे दानापुर, दीघा और जेपी गंगा पथ से कॉन्टैक्ट आसान हो जाएगा. वहीं, दानापुर में बेली रोड से गोला रोड की चौड़ाई बढ़कर 14 मीटर करने के लिए निविदा की प्रक्रिया मई तक पूरी कर ली जाएगी. फिलहाल यह सड़क 7.5 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 14 मीटर किया जाएगा.

3831 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते गुरुवार को जेपी गंगा पथ पर दीघा से दीदारगंज तक बनी सड़क का लोकार्पण किया था. वाहनों की आवाजाही दीदारगंज तक शुरू हो चुकी है. 20.5 किलोमीटर लंबे फोरलेन जेपी गंगा पथ का निर्माण पथ निर्माण विभाग के द्वारा 3831 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. इस गंगा पथ के पुल में दरार की बात सामने आयी. जब मामला गरमाया तो खुद विभाग के मंत्री ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि कहीं कोई दरार पुल में नहीं है. उन्होंने कहा कि सीजीएम स्तर के अधिकारियों की टीम मौके पर गयी थी. शीर्षत कपिल भी वहां गए थे. मंत्री ने कहा कि पिलर के बीच में सपोर्ट के लिए जो लेयर डाला जाता है उसमें दिक्कत आयी थी. वो भी जब नया लेयर पड़ता है तो ऐसा होता है. कहीं कोई दिक्कत नहीं है.

ALSO READ: CM Nitish Gift: किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेती के लिए सरकार देगी पैसा, कमाई भी दोगुनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >