सीएम ने वासंतिक रबी महाभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग से वासंतिक रबी महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया.

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग से वासंतिक रबी महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया. इस अवसर पर किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने सभी 38 जिलों के लिए एलइडी वाले प्रचार वाहनों को सभी पंचायतों में किसानों को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया. दरअसल रबी महाभियान की शुरुआत रबी-2025 की सफलता के लिये की जा रही है. कृषि विभाग द्वारा वासंतिक (रबी) मौसम में फसलों के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिये कई कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इस महाभियान में सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक और विभाग के सभी कृषि प्रसार कर्मी सम्मलित होंगे. इसके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी. साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न उपकरणों का वितरण पारदर्शी तरीके से किया जायेगा. लाभार्थी किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक और विभागीय योजना के तहत अनुदान के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी और प्रशिक्षण दी जायेगी. साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर उपकरण का वितरण भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >