पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में डकैती, 20 लाख के गहने लूटकर अपराधी फरार

Bihar Crime News: पटना के रामकृष्ण नगर में हथियारबंद अपराधियों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया और करीब 20 लाख रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.

Bihar Crime News: पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना सामने आई है. थाना कॉलोनी स्थित एक ज्वेलरी दुकान में रविवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने डकैती को अंजाम दिया. पटना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार करीब पांच से छह अपराधी अचानक दुकान में घुस आए. अंदर घुसते ही उन्होंने दुकानदार धनंजय कुमार पर पिस्तौल तान दी और उन्हें काबू में कर लिया. जब दुकानदार ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए.

इसके बाद अपराधियों ने उन्हें धमकाकर चुप कराया और दुकान में रखे सोने और चांदी के गहनों को लूट लिया. बताया जा रहा है कि लूटे गए गहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये के आसपास है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूरे इलाके को घेरा गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके.

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दुकान के बाहर जमा हो गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पताही हवाई अड्डे पर एक-दो हफ्ते में शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा, टेंडर फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >