मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आजाद हुआ. हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी. उनके उच्च आदर्श आज भी हम सबों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखें. देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाये रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नयी ऊंचाई पर पहुंचायेंगे. देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >