सिविल सर्जन बने शिक्षक, बच्चों को बताया टीकाकरण का महत्व

छात्र-छात्राओं को बताया गया टीकाकरण का महत्व

आनंद तिवारी की रिपोर्ट

पटना. पटना जिले के सिविल सर्जन डॉ योगेंद्र मंडल गार्डासिल वैक्सीनेशन अभियान की मॉनिटरिंग के लिए गुलजारबाग स्थित एक स्कूल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों से संवाद कर टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने बच्चों को बताया कि टीकाकरण कई गंभीर बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है और समय पर वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है. उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया. डॉ योगेंद्र मंडल ने विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहने, बल्कि नैतिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाने की सीख दी. साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई का वास्तविक उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि समाज में एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनना है. इस मौके पर उन्होंने देश की महान विभूतियों के संघर्ष और योगदान के बारे में भी बच्चों को बताया. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और अनुशासन से सफलता हासिल की जा सकती है. विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए उन्होंने बच्चों को नियमित हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करने की सलाह दी. उनके साथ करीब आधा दर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अनुमंडलीय अस्पतालों के प्रभारी और वरिष्ठ डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉप आदि मौजूद थें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >