पटना : सिटी सेंटर माॅल में बच्चे का लॉकेट चोरी, 12 दिन बाद बाकरगंज का ज्वेलर समेत दुकानदार गिरफ्तार

पटना के सिटी सेंटर मॉल में हुई एक बच्चे की लॉकेट चोरी की घटना में पुलिस ने 12 दिन बाद बड़ी कार्रवाई की है. चोर और उसे चोरी का सामान बेचने वाले ज्वेलरी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने चोरी का लॉकेट भी बरामद कर लिया है.

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने के लोदीपुर स्थित सिटी सेंटर मॉल से एक बच्चे के गले से लॉकेट चोरी के मामले में पुलिस ने चोर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसकी निशानदेही पर चोरी का लॉकेट खरीदने वाले बाकरगंज के शुभम ज्वेलर्स के दुकानदार शुभम कुमार को पकड़ लिया गया.

राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी का लॉकेट दुकानदार शुभम को बेचा था. बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर के साथ ही दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है. दुकानदार ने चोरी का लॉकेट खरीदने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.

16 अगस्त को हुई थी घटना

सुल्तानगंज थाने के चौधरी टोला के रहने वाले आनंद कुमार जायसवाल अपने परिवार के साथ सिटी सेंटर मॉल में खरीदारी करने के लिए 16 अगस्त को गये हुए थे. इस दौरान बदमाशों ने बच्चे के गले से सोने की लॉकेट काट ली थी.

आनंद के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की. इस दौरान लॉकेट काटते हुए राहुल की तस्वीर पुलिस को हाथ लग गयी. इसके बाद पुलिस ने चीना कोठी इलाके में छापेमारी कर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसने दुकानदार शुभम के संबंध में जानकारी दी और उसे भी पकड़ लिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >