मुंबई के NCPA में गूंजेगा बिहार का लोकसुर, भारतीय लोकसंगीत संवाद में चंदन तिवारी करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

Bihar News: मुंबई के एनसीपीए में शनिवार को भारतीय लोकसंगीत पर राष्ट्रीय संवाद होगा. जहां प्रतिष्ठित मंच से बिहार की लोकसंस्कृति और परंपरा की सशक्त आवाज प्रसिद्ध लोकगायिका चंदन तिवारी बनेंगी.

Bihar News: 31 जनवरी को मुंबई स्थित देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट (NCPA) में भारतीय लोकसंगीत की परंपरा पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संवाद आयोजित किया जा रहा है. यह आयोजन एनसीपीए और इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर फाइन आर्ट के संयुक्त प्रयास से हो रहा है. इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से लोकसंगीत के वरिष्ठ और चर्चित कलाकार हिस्सा लेंगे.

बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी चंदन तिवारी

इस प्रतिष्ठित मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व प्रसिद्ध लोकगायिका और लोकसंस्कृति की अध्येता चंदन तिवारी करेंगी. चंदन तिवारी बिहार के लोकसंगीत की विविधता, उसकी आत्मा और उसके सौंदर्य को संगीतमय संवाद के माध्यम से सामने रखेंगी. वे बताएंगी कि किस तरह बिहार का लोकसंगीत जीवन, संस्कार और परंपरा से जुड़ा हुआ है.

देशभर के दिग्गज कलाकार होंगे शामिल

कार्यक्रम का शुभारंभ देश के जाने-माने कलाकार शेखर सेन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे. उत्तर प्रदेश की ओर से प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी हिस्सा लेंगी. इसके अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात समेत कई राज्यों के वरिष्ठ लोक कलाकार अपने-अपने राज्य की लोकसंगीत परंपरा पर संवाद करेंगे.

सम्मानित कलाकार हैं चंदन तिवारी

चंदन तिवारी को बिहार के लोकसंगीत पर उनके कार्यों के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संगीत नाटक अकादमी युवा सम्मान मिल चुका है. इसके साथ ही बिहार सरकार ने उन्हें बिहार कला सम्मान से भी नवाजा है. यह सम्मान उनके समर्पण और योगदान को दर्शाता है.

मिथिला से मगही तक लोकधुनों की प्रस्तुति

इस आयोजन में चंदन तिवारी मिथिला, भोजपुरी, मगही समेत बिहार की विभिन्न भाषाओं के पारंपरिक लोकगीतों के महत्व, भाव और सौंदर्य पर बात करेंगी. मंच पर उनका साथ सहयोगी कलाकार आदित्य राजन और पवन कुमार देंगे. यह आयोजन बिहार की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान देने वाला साबित होगा.

Also Read: बीपीएससी टीचर्स के इंक्रीमेंट पर लगी मुहर, इन शिक्षकों को मिलेगा डबल लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >