पुलिस से मुठभेड़ में घायल विजय सहनी पर लगेगा सीसीए

पुलिस की गोली से घायल विजय सहनी पर सीसीए लगाने की तैयारी में पुलिस जुट गयी है

संवाददाता, पटनापुलिस की गोली से घायल विजय सहनी पर सीसीए लगाने की तैयारी में पुलिस जुट गयी है. अब तक के सभी दर्ज कांडों में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. इसके अलावा बेल भी रद्द कराया जायेगा. मालूम हो कि बीते रविवार की देर रात विजय सहनी काे एसटीएफ, मालसलामी, आलमगंज और रामकृष्णानगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हथियार बरामदगी के दौरान सुल्तानगंज थाना के संदलपुर का रहने वाला विजय ने पुलिस पर गाेली चला दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी, जिसमें उसके पैर में गोली लग गयी. हाल ही में उसने रामकृष्णानगर इलाके में दाे लाेगाें की हत्या करने के लिए सुपारी ले ली थी.

स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलायी जायेगी, 20 केस में है वांटेड

विजय सहनी सुपारी किलर है. उस पर आलमगंज, बाइपास और मालसलामी थाना इलाके में सात लाेगाें की हत्या का केस दर्ज है. इसके अलावा उस पर पीबहाेर, चाैक, बहादुरपुर, ओडिशा के बहलादा और धनबाद में भी केस दर्ज है. कुल मिलाकर उस पर 20 केस दर्ज हैं. बाइपास थाना इलाके में कुख्यात मस्तु वर्मा, आलमंगज थाना इलाके में मनाेज केवट, नवीन कुमार, जितेंद्र व दीपक उर्फ पगला और माललसलामी थाना इलाके में हाेटल संचालक संताेष व किशाेरी पासवान की हत्या में उसपर केस दर्ज है. पुलिस विजय सहनी काे स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलायेगी. पुलिस उसके गिराेह से जुड़े बदमाशाें काे गिरफ्तार करने और हथियार बरामद करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >