सीबीएसइ : स्कूलों में हर महीने साइंस चैलेंज और सितंबर में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित

सीबीएसइ ने नये सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट एनरिचमेंट एक्टिविटीज कैलेंडर जारी कर दिया है.

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ ने नये सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट एनरिचमेंट एक्टिविटीज कैलेंडर जारी कर दिया है. इनमें रीडिंग कैंपेन, साइंस चैलेंज, क्विज, योग और क्रिएटिव प्रोग्राम्स स्कूलों में आयोजित कराये जायेंगे. इसके साथ ही स्कूलों में प्रत्येक महीने साइंस चैलेंज और सितंबर में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अगले माह जून से ही स्कूलों में सीरीज शुरू होगी. इसमें 19 जून को नेशनल रीडिंग कैंपेन और 21 जून को योगा डे मनाया जायेगा. अगस्त से अक्तूबर तक रीडिंग चैलेंज, जून से अक्तूबर तक सीबीएसइ गेम्स और जुलाई से दिसंबर तक हैरिटेज इंडिया क्विज होगी. इसी तरह सितंबर 2026 में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता और अक्तूबर से जनवरी 2027 तक साइंस एग्जीबिशन विभिन्न केंद्रों पर होगा. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर एसी झा ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तार्किक सोच, कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए साल भर विशेष गतिविधियां आयोजित की जायेगी. इन सभी में कैलेंडर के अनुसार स्कूल समय पर विभिन्न आयोजन कराये जायेंगे. इससे हर क्लास के विद्यार्थियों का जुड़ाव होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >