VIDEO: नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड रॉकी उगल रहा राज, पटना AIIMS के 4 मेडिकल छात्र गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड रॉकी अब सीबीआई के सामने कई राज उगल रहा है. पटना एम्स के 4 मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया गया.

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच जारी है. सीबीआई अब धरपकड़ तेज कर चुकी है. पिछले दिनों बिहार का रहने वाला रॉकी जब सीबीआई के हत्थे चढ़ा तो उससे पूछताछ की गयी. नीट पेपर लीक मामले में रॉकी की अहम भूमिका रही है और वह अब एक के बाद एक करके कई नामों का खुलासा कर रहा है. पेपर लीक के तार पटना एम्स तक में पहुंचे मिले. सीबीआई ने पटना एम्स के चार मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया है. साल्वर गैंग की कड़ी अब एक के बाद एक करके जुड़ रही है. रॉकी ने इन चारों को कैसे सीबीआई के रडार पर चढ़ा दिया, जानिए…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >