पटना में ज्वेलरी दुकान लूटने आया बदमाश, आधे घंटे तक कारोबारी दंपती से भिड़ा, फिर मार दी गोली

पटना के कंकड़बाग में एक ज्वैलरी दुकान में शुक्रवार रात लूट के इरादे से घुसे बदमाश ने विरोध करने पर कारोबारी को पेट में गोली मार दी. करीब आधा घंटे तक चली हाथापाई के बाद बदमाश गोली चलाकर फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Patna Crime News : पटना जिले के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के टेम्पो स्टैंड रोड स्थित अंचल अलंकार ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात लूट के लिए घुसे बदमाश ने विरोध करने पर कारोबारी दीपक कुमार को गोली मार दी. पीछे के दरवाजे से पिस्टल लेकर दुकान में दाखिल हुए बदमाश की कारोबारी दंपती से करीब आधे घंटे तक हाथापाई हुई. इसी दौरान बदमाश ने पिस्टल से गोली चला दी, जो दीपक कुमार के पेट में लगी. गोली लगने से वह जख्मी होकर गिर पड़े.

लूट में नाकाम के बाद साथी के साथ पिस्टल छोड़ फरार

घटना के बाद बदमाश बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया. हालांकि भागने के दौरान उसका पिस्टल गिर गया. पुलिस ने मौके से पिस्टल, मैगजीन, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. पुलिस लूट के प्रयास और रुपये के लेनदेन के विवाद समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

पीछे के दरवाजे से पिस्टल लेकर घुसा बदमाश

अशोक नगर निवासी दीपक कुमार की टेम्पो स्टैंड रोड में आभूषण की दुकान है. शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान का अगला शटर बंद कर पीछे के दरवाजे के पास बैठे थे. इसी दौरान एक बदमाश पैदल पीछे के रास्ते से पिस्टल लेकर दुकान में दाखिल हो गया. दीपक की पत्नी की नजर बदमाश पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया. दीपक ने भी बदमाश का विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद कारोबारी दंपती और बदमाश के बीच हाथापाई शुरू हो गयी.

आधे घंटे तक दंतपी से भिड़ता रहा बदमाश

करीब आधे घंटे तक दोनों पति-पत्नी बदमाश से भिड़ते रहे. इस दौरान बदमाश की कमीज भी फट गयी. विरोध के कारण वह लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सका. इसी बीच उसने पिस्टल निकाली और दीपक को निशाना बनाकर गोली चला दी.

कारोबारी के पेट में लगी गोली, इलाज जारी

कारोबारी बदमाश की ओर से चलायी गयी गोली दीपक कुमार के पेट में लगी. गोली लगते ही वह जख्मी होकर गिर पड़े. गोली चलने के बाद बदमाश दुकान से बाहर निकला. दुकान से कुछ दूरी पर उसका एक साथी बाइक लेकर पहले से इंतजार कर रहा था. दोनों बाइक से फरार हो गये. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दीपक को कंकड़बाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनके पेट से गोली निकाल दी. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रात करीब पौने 11 बजे घटना की सूचना कंकड़बाग थाने की पुलिस को दी गयी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये हैं. पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

डीएसपी सदर-1 मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे. घटना लूट के प्रयास में हुई या इसके पीछे रुपये के लेनदेन का कोई विवाद है, इसकी जांच की जा रही है. थानेदार अभय कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़े : परीक्षा से रोके गए छात्र के मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय से मांगा जवाब



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >