भारत-पाकिस्तान जंग में लड़ने को तैयार है बिहार का यह शिक्षक, ACS एस सिद्धार्थ को पत्र लिख मांगी इजाजत

India Pakistan War: बिहार के कैमूर जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक शिक्षक ने देशसेवा की अनोखी मिसाल पेश करते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर भारत-पाक सीमा पर सैन्य अभियान में सहयोग करने की अनुमति मांगी है. यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

India Pakistan War: बिहार के कैमूर जिले से देशभक्ति की एक मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक शिक्षक ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर सैन्य अभियान में सहयोग करने की अनुमति मांगी है. वैभव किशोर, जो अधौरा प्रखंड के चफना स्थित 30+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को एक औपचारिक पत्र लिखकर यह आग्रह किया है. यह लेटर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

शिक्षक होने के नाते मातृभूमि की रक्षा में देना चाहते हैं योगदान

पत्र में शिक्षक वैभव किशोर ने लिखा है कि वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए भारत-पाक सीमा पर युद्ध की संभावना प्रबल हो गई है. ऐसी स्थिति में एक जिम्मेदार नागरिक और प्रशिक्षित शिक्षक होने के नाते वह मातृभूमि की रक्षा में प्रत्यक्ष योगदान देना चाहते हैं.

शिक्षक ने बताई अपनी योग्यता

उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वे न केवल शैक्षणिक योग्यता में दक्ष हैं, बल्कि उनके पास राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘C’ सर्टिफिकेट भी है जिसमें उन्हें ‘BEE’ ग्रेड प्राप्त हुआ है. इसके अतिरिक्त वे दो वर्षीय रोवर/रेंजर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से भी प्रशिक्षित हैं. ये सभी योग्यताएं उन्हें किसी भी राष्ट्रीय आपात स्थिति में सहयोग देने के लिए सक्षम बनाती हैं.

Teacher viral letter

मुझे गर्व होगा अगर मैं मातृभूमि की रक्षा में योगदान दे सकूं

शिक्षक ने आग्रह किया है कि उन्हें देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका दिया जाए. उन्होंने लिखा, “मुझे गर्व होगा अगर मैं मातृभूमि की रक्षा में योगदान दे सकूं. यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अवसर होगा.” शिक्षा विभाग को भेजे इस पत्र ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी है. लोगों ने शिक्षक की देशभक्ति भावना की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया है.

Also Read: पीएम मोदी मुझे जंग में जाने की इजाजत दें…, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तेज प्रताप यादव ने सीमा पर लड़ने की जताई इच्छा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >