बीपीएससी: मोटरयान निरीक्षक परीक्षा नौ और 10 अगस्त को

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मोटरयान निरीक्षक (लिखित वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है.

-बीपीएससी ने जारी किया शेड्यूल

संवाददाता, पटना

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मोटरयान निरीक्षक (लिखित वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह परीक्षा दो दिन नौ और 10 अगस्त को आयोजित की जायेगी. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:

नौ अगस्त को पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक आयोजित की जायेगी. पहली पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी. द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से चार बजे तक मोटर वाहन नियमावली व अधिनियम पेपर की परीक्षा होगी. 10 अगस्त को एक पाली में ही परीक्षा होगी. परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक होगी. इसमें ऑटोमोबाइल,यांत्रिक अभियंत्रण पेपर की परीक्षा होगी. बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रारूप में ली जायेगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से समय-समय पर प्राप्त करने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >