Patna BPSC Student Protest : पटना में BPSC, BSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकले हजारों छात्रों ने जेपी गोलंबर के पास पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी. प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई.
छात्रों ने एक के बाद एक दो बैरिकेडिंग तोड़ी
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जेपी गोलंबर पर लगाए गए पहले बैरिकेड को तोड़ दिया. इसके बाद आगे बढ़ते हुए उन्होंने दूसरी बैरिकेडिंग भी हटा दी. मौके पर मौजूद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की. छात्रों के आगे बढ़ने से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. वीडियो में देखिए पूरा माहौल कैसा है.
Also Watch : VIDEO : '2000 कर्ज लेकर एग्जाम देने गए'.. पटना के गांधी मैदान पहुंचे छात्रों का छलका दर्द, सुनिए क्या कह रहे?