बीपीएससी 70वीं टॉपर: श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप, 592 अंक लाने वाले दो उम्मीदवार दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे

BPSC 70th CCE Final Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में श्रद्धा पांडेय ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है, जबकि शशांक गौरव और आयुष बिजॉय 592 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

BPSC 70th CCE Final Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. इस बार की परीक्षा में यूपी की रहने वाली श्रद्धा पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया है. टॉपर श्रद्धा पांडेय को कुल 593 अंक मिले हैं.

दूसरे और तीसरे नंबर के लिए रहा कड़ा मुकाबला

इस बार मेरिट लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए उम्मीदवारों के बीच बहुत ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला. शशांक गौरव ने कुल 592 अंक हासिल करके दूसरा स्थान झटका है. आयुष बिजॉय भी 592 अंक लाकर तीसरे स्थान पर काबिज हुए हैं. दोनों के नंबर बराबर हैं, लेकिन नियमों के आधार पर रैंक तय की गई है. BPSC ने बताया कि दूसरे और तीसरे स्थान पर समान अंक होने के कारण निबंध में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी को बेहतर रैंक दी गई.

5 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने दिया था इंटरव्यू

इस फाइनल रिजल्ट को तैयार करने से पहले मुख्य परीक्षा में पास होने वाले 5401 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. आयोग की तरफ से इंटरव्यू की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद यह अंतिम परिणाम जारी किया गया है. अब फाइनल लिस्ट में चुने गए ये सभी उम्मीदवार बिहार सरकार के अलग-अलग प्रशासनिक और महत्वपूर्ण पदों पर नौकरी जॉइन करेंगे.

मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे 20 हजार से ज्यादा छात्र

70वीं मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन पिछले साल 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था. इसके लिए राजधानी पटना में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस मेन्स परीक्षा में कुल 20034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसका रिजल्ट दिसंबर 2025 में घोषित किया गया था. मेन्स पास करने वालों का ही इंटरव्यू लिया गया था, जिसके बाद आज यह अंतिम नतीजा सामने आया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कितने बाहरी उम्मीदवार सफल हुए

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के कटऑफ की बात करें, तो इस बार सामान्य वर्ग के लिए मेन्स का कटऑफ 445 अंक दर्ज किया गया है. टॉप 100 सफल उम्मीदवारों में 45 महिला अभ्यर्थियों ने अपनी जगह पक्की की है. टॉप-100 में करीब आधी संख्या महिलाओं की होना यह साफ दिखाता है कि बिहार की प्रशासनिक सेवाओं में बेटियों की भागीदारी कितनी तेजी से बढ़ रही है.

इसके साथ ही, बिहार की इस सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरे राज्यों के युवाओं ने भी खूब परचम लहराया है. अंतिम रूप से सफल हुए उम्मीदवारों में 333 कैंडिडेट ऐसे हैं, जो बिहार से बाहर के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें: BPSC 70वीं फाइनल रिजल्ट में 1282 पुरुष, 745 महिलाएं सफल, 333 बाहरी कैंडिडेट ने भी मारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >