सीएम नीतीश कुमार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की.

पटना. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की. राज्य के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और एनडीए के क्रियाशील कार्यों तथा आगामी योजनाओं की भी विस्तृत बाते हुईं. डॉ जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई. साथ ही जनकल्याण को देखते हुए अंतिम पायदान के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के मिलने वाले बेहतर लाभ के दिशा मे चर्चा हुई. राज्य में एनडीए के आगामी संयुक्त बैठक,सभा और कार्यक्रमों की भी चर्चा हुई.डा जायसवाल ने राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लगभग तिगुनी करने पर आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >