मृतक चारों मजदूर के आश्रितों से मिले भाजपा सांसद

भाजपा सांसद डाॅ भीम सिंह ने पटना के बाढ़ स्थित पुरायबाग गांव में बुधवार को नवनिर्मित शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने के दौरान चार मजदूरों की हुई मौत पर शोक प्रकट किया है.

चंद्रवंशी चेतना मंच की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गयी संवाददाता,पटना भाजपा सांसद डाॅ भीम सिंह ने पटना के बाढ़ स्थित पुरायबाग गांव में बुधवार को नवनिर्मित शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने के दौरान चार मजदूरों की हुई मौत पर शोक प्रकट किया है. उन्होंने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलकर आश्रितों को चंद्रवंशी चेतना मंच की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की. सांसद भीम सिंह ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया. श्री सिंह ने बताया कि चारों मृतक मजदूर भोला राम, बिट्टू राम, बबन राम और जोगन राम सभी चंद्रवंशी समाज के थे और वे सब पुरायबाग गांव के ही निवासी थे. डॉ सिंह के साथ घटनास्थल का दौरा करने वालों में दिलीप चंद्रवंशी, शिवकुमार चंद्रवंशी, नीरज सिंह चंद्रवंशी, बटोरन चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी एवं आनंदी चंद्रवंशी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >