बाइक सवार उचक्कों ने उड़ाया 50 हजार रुपये

पटना सिटी. बाइक सवार झपटमारों ने बाइक से जा रहे युवक को धक्का देकर गिराया और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गये.

पटना सिटी. बाइक सवार झपटमारों ने बाइक से जा रहे युवक को धक्का देकर गिराया और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. घटना चौक थाना क्षेत्र में घटी है. नालंदा निवासी पीड़ित संजीव कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह पटना के नंदलाल छपरा के समीप में स्थित एक होटल में रहता है. वह पीएनबी की नयी सड़क शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर बाइक से चौक की ओर जा रहा था. उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आगे बढ़ धक्का मार दिया. इसके बाद बाइक सवार भाग निकले. स्थानीय लोगों ने उसे और बाइक को उठाया. इस दौरान बाइक में रखा बैग खुला था. उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे. इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार उचक्कों की तलाश में पुलिस टीम सीसीटी फुटेज को खंगाल रही है. जल्द मामले का खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >