सड़क किनारे खड़े हाइवा में घुसी बाइक, अधेड़ की मौत

patna news: मसौढ़ी . पटना-गया-डोभी एनएच-22 स्थित मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तरपुरा गांव के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ बाइक सवार रजनीश शर्मा की जान चली गयी.

मसौढ़ी . पटना-गया-डोभी एनएच-22 स्थित मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तरपुरा गांव के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ बाइक सवार रजनीश शर्मा की जान चली गयी. वे अपने घर तिनेरी से मसौढ़ी बाजार किसी काम से जा रहे थे. इसी बीच उक्त रेस्टोरेंट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा को देखकर बचने के प्रयास में बाइक घुमा दी, जहां पहले से सड़क पर खड़ी एक हाइवा में उनकी बाइक जा घुसी और वह जख्मी हो गये. परिजन उन्हें एम्स पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक रजनीश शर्मा मसौढ़ी के तिनेरी गांव निवासी शिवपूजन शर्मा के पुत्र थे. वे चार भाइयों में सबसे छोटे थे और दो पुत्रों के पिता थे. गोपालपुर मठिया के पास उन्होंने अपना ””बाबा लाइन होटल”” नाम से एक होटल भी खोल रखा था. हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर प्रशासन से सड़क सुरक्षा की मांग की है व सड़क किनारे हाइवा व ट्रक खड़ा रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को है. अज्ञात व्यक्ति का मिला शव: मनेर. गौरैया स्थान के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. गर्मी के कारण मौत की आशंका जतायी जा रही है. 112 नंबर पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मोकामा में चलती ट्रेन से गिरकर वृद्ध की गयी जान

मोकामा. शनिवार की दोपहर मोकामा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक के निकट चलती ट्रेन से एक वृद्ध गिरकर बेहोश हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंच पुलिस घायल वृद्ध को लेकर रेफरल अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक डालो तांती (72) पंचमहला थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा जलालपुर पंचायत, वार्ड संख्या 5 के निवासी थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि वो ट्रेन के डब्बे के दरवाजे पर खड़े रहे होंगे और ट्रेन के झटका लगने पर वो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गये होंगे. मृतक के स्वजनों ने बताया कि डालो तांती सुबह बाढ़ जाने के लिए घर से निकले थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >