बिहटा-बिक्रम मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, दो घंटे से यातायात ठप

पटना जिले के बिक्रम-बिहटा मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा, जिससे स्टेट हाईवे-2 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. करीब दो घंटे तक चले इस जाम से यात्रियों को भारी परेशानी हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है.

पटना जिले के बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट

पटना जिले के बिहटा-बिक्रम मुख्य मार्ग पर मोरियावां गांव के समीप गुरुवार को एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. इसके कारण स्टेट हाईवे-2 पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.

मौके पर पहुंची पुलिस, पेड़ हटाने का कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्रशासन की टीम सड़क से पेड़ हटाने में जुटी रही, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य कराया जा सके.

प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत कार्य में तेजी लाकर सड़क को जल्द चालू कराने की मांग की. वहीं प्रशासन ने इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों से फिलहाल वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके.

समाचार लिखे जाने तक बहाल नहीं हो सका यातायात

समाचार लिखे जाने तक सड़क से पेड़ हटाने का कार्य जारी था. प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन यातायात पूरी तरह बहाल नहीं हो सका था. यात्रियों को जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >