Bihta Airport: स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर हो बिहटा एयरपोर्ट, CPI सांसद ने सरकार से कर दी बड़ी मांग

Bihta Airport: बिहार के बिहटा एयरपोर्ट का नाम स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग को लेकर सीपीआई सांसद ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. इससे पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी इसका नामकरण जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर किये जाने की मांग की थी. पढे़ं पूरी खबर…

Bihta Airport: पटना जिले में निर्माणाधीन बिहटा एयरपोर्ट को लेकर एक नई मांग जोर पकड़ रही है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस हवाई अड्डे का नाम किसान आंदोलन के प्रणेता और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर रखा जाए. सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू को पत्र लिखकर यह मांग की है. उन्होंने इसे ऐतिहासिक और नैतिक रूप से सही बताते हुए कहा कि इससे बिहार के महान सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी.

स्वामी सहजानंद की विरासत को सम्मान देने की मांग

सीपीआई सांसद ने पत्र में उल्लेख किया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती केवल आध्यात्मिक गुरु नहीं थे, बल्कि वे किसानों के अधिकारों के लिए संघर्षरत एक प्रखर नेता थे. वे अखिल भारतीय किसान सभा के पहले अध्यक्ष रहे और अपने जीवन को ग्रामीण और किसान समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. मौजूदा समय में जब किसान मुद्दे फिर से राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बन चुके हैं, तो उनके नाम पर बिहटा एयरपोर्ट का नामकरण एक सार्थक पहल होगी.

पीएम ने किया है शिलान्यास

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. यहां भारतीय वायुसेना का एयरबेस पहले से मौजूद है. अब यहां 1400 करोड़ रुपये की लागत से सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां से यात्री विमानों का संचालन शुरू होगा. इससे बिहारवासियों को एक नया एयर ट्रैवल विकल्प मिलेगा.

कर्पूरी ठाकुर के नाम पर भी उठ चुकी है मांग

बिहटा एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर इससे पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी इसकी मांग की थी कि इसका नामकरण जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर किया जाए. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र सरकार किस नाम को अंतिम रूप देती है.

ALSO READ: Bihar News: बिहार में पुलों की होगी थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, IIT के छात्रों को मिला जिम्मा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >