बिहार की मशरूम महिला बीना देवी और दरभंगा की बेटी भावना कंठ को राष्ट्रपति ने दिया नारी शक्ति सम्मान

मासरूम महिला के नाम से मशहूर है बीना देवी

पटना: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली में किया गया, जिसमें मासरूम की खेती करने वाली बिहार के मुंगेर की महिला बीना देवी को सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बिहार की बीना देवी को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किया. मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए बीना देवी को ये पुरस्कार दिया गया है. बीना देवी ‘ मशरूम महिला’ के रूप में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वह 5 साल तक टेटिया बंबर ब्लॉक के धौरी पंचायत सरपंच थी. नारी शक्ति सम्मान राष्ट्रीय सम्मान की एक शृंखला है और यह असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है. इधर, दरभंगा की बेटी भावना कंठ को भी नारी शक्ति सम्मान राष्ट्रपति ने दिया. भावना कंठ भारतीय वायुसेना की उन फ्लाइंग ऑफिसरों में एक है जिन्होंने अकेले ही वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-21 उड़ाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >