Yaas Cyclone, Bihar Weather Forecast Updates: बिहार में मौसम बिगड़ने से 7 की मौत, आज भी बारिश के आसार

Yaas Cyclone, Bihar Weather Forecast, Aaj Ka Mausam, Rain In Bihar LIVE Updates: कोसी-सीमांचल व पूर्व बिहार में यास तूफान का व्यापक असर दिख रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान सही दिखे और गुरुवार से मौसम ने अपना मिजाज बदला. गुरुवार देर रात के बाद शुक्रवार सुबह भी कई जगहों पर पेड़ गिर गये, तो कई जगहों पर कच्चे घर ध्वस्त हो गये. पेड़ गिरने के कारण कुछ जगहों पर यातायात भी बाधित हुई. सभी जिलों में बिजली की आंख मिचौनी जारी रही. कुछ प्रखंडों में ब्लैक आउट जैसी स्थिति रही. बांका के अमरपुर स्थित लौगाय गांव में तेज आंधी के कारण घर पर ताड़ का पेड़ गिर गया. इससे एक बच्ची की मौत हो गयी व आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची जख्मी हो गयी.वहीं दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में तूफान के कारण मौसम की मार जारी है. लोगों के बीच बिजली की समस्या शुरू हो चुकी है. कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से बिजली गायब है.

Live Updates
6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

बरगद का पेड़ गिरा, मौत

दरभंगा के गौड़ाबौराम प्रखंड में यास तूफान से एक बड़ा बरगद का पेड़ गिर गया. इसकी चपेट में आने से 60 वर्षीय बुचाय यादव की मौत हो गयी.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

भागलपुर में जन जीवन अस्त व्यस्त

भागलपुर में बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. जलजमाव से शहर के लोग त्रस्त हो गये. भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव को मशीन से निकलवाया गया. यास के मुंगेर में व्यापक असर रहा. कई स्थानों पर पेड़ गिर गये. बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित रही. पश्चिम बंगाल से सटा जिला होने के कारण कटिहार में बारिश व तूफान के कारण कई कच्चे घर गिर गये. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

अगले 72 घंटे तक तूफान के सक्रिय रहने की संभावना

मुजफ्फरपुर : डीएम प्रणव कुमार ने वीसी के माध्यम से सभी सीओ को यास तूफान को लेकर सतर्क रहने को कहा है. किसी भी तरह के खतरे से निबटने के लिए पूरी व्यवस्था तैयार रखने को कहा है. अगले 72 घंटे तक तूफान के सक्रिय रहने की जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि इस दौरान तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है. इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ जल जमाव की समस्या होगी. जिससे निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा. आपदा प्रबंधन विभाग ने जान माल की क्षति, फसल क्षति या गृह क्षति को लेकर निर्देश दिया है कि इसकी रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय को भेजे. जिला नियंत्रण कक्ष में इसकी सूचना दी जा सकती है.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

हेल्पलाइन नंबर जारी

0612-2219810

0612-2219234

0612-2219199

0612-2219911

0612-2219915

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

मुजफ्फरपुर के पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र में मौसम

मुजफ्फरपुर के पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र गायघाट, सकरा, ढोली, मुशहरी, नरौली, आदि इलाकों में हाइटेंशन लाइन के ऊपर पेड़ की डाली गिरने से फॉल्ट आ गया. रूक रूक कर तेज हवा के झोके के कारण सुबह से रात के 10 बजे तक बिजली की ट्रिपिंग जारी रही. वहीं पश्चिमी ग्रामीण क्षेत्र में कांटी नरसंडा, ग्रामीण, सरैया, पारू, मीनापुर के कई क्षेत्र में 6 से 8 घंटे बिजली बाधित रही.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

पटना समेत 4 जिलों में वज्रपात या ओलावृष्टि के आसार

बिहार के पटना, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर जिले के कुछ भागों में अगले 3-4 घंटे के दौरान मेघगर्जन/ वज्रपात या ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने और हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को अपने घरों के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह दी है.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

कटाव से जयप्रभा सेतु का एप्रोच सड़क ध्वस्त

यास तुफान के प्रभाव के कारण तेज हवा के साथ हो रही लगातार बारिश से इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसके कारण हुए कटाव से जयप्रभा सेतु के दक्षिणी मुहाने पर सड़क ध्वस्त हो गयी. उतर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला यह अति महत्वपूर्ण पुल है. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर मांझी घाट के समीप यूपी-बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाला जयप्रभा सेतु का दक्षिणी एप्रोच मार्ग अत्यधिक वर्षा की वजह से बुरी तरह कटकर ध्वस्त हो गया है. फिलहाल दोनों प्रदेशों की पुलिस ने सेतु होकर भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी है.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

जलजमाव की समस्या गहराइ

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मइ तक ये हालात बने रहेंगे. लोग घरों से बाहर निकलना बंद कर चुके हैं. किसानों के लिए यह तूफान आफत बनकर आई है. केले की खेती करने वाले किसानों पर इसका खास असर पड़ा है. वहीं जलजमाव की समस्या से जिले के लोगों की समस्या और अधिक बढ़ गई है. जिला प्रशासन स्थिति को सामान्य करने की तैयारी में जुटा है.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

बिहार में अगले 72 घंटे तक रहेगा यास का असर 

बिहार में यास का असर दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी है. तूफान हलांकि कमजोर हो गया है पर लोगों में दहशत कायम है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर एक हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, इस कारण से अगले 48 घंटे तक राज्य भर में लगातार बारिश होगी और इसका असर अगले 72 घंटे तक रहेगा.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

शनिवार तक मध्यम बारिश की आशंका

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से जारी मौसम पुर्वानुमान में बताया गया है कि शनिवार तक मध्यम बारिश हो सकती है. आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

मुज़फ्फरपुर में 36 घंटे से लगातार बारिश

यास तूफान के प्रभाव से मुज़फ्फरपुर में 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है.तेज हवा के कारण कई इलाकों में 24 घंटे से बिजली गायब है. कई जगहो पर बिजली की तार पर ही पेड़ गिर गए हैं. बिजली गायब रहने कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

केले की खेती पर मौसम की मार

मुज़फ़्फ़रपुर में केले की खेती पर मौसम की मार पड़ी है. जिले के पहलादपुर गांव में केले के कई पेड़ आधी के कारण गिर गए. किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

मधुबनी में तेज हवा के कारण पेड़ गिरा

मधुबनी में तेज हवा के साथ गुरुवार से ही दिन भर हल्की बूंदा बांदी होती रही. बारिश के कारण अगात धान का बिचड़ा किसान नहीं गिरा पा रहे हैं. वहीं शुक्रवार को भी मौसम की मार जारी है.पंडौल में अस्पताल के समीप पेड़ गिरने से समस्या आई है.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

सीतामढ़ी में बिजली के तार पर पेड़ गिरा

सीतामढ़ी के बेलसंड में चन्दौली बाजार के पास बिजली के तार पर पेड़ गिर गया है. मौसम का कहर लगातार जारी है. लोग अपने घरों में ही कैद हैं.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

बिहार में बांका, पूर्णिया, मधेपरा, सहरसा का मौसम

बांका में भी मौसम ने मिजाज बदला है. रजौन प्रखंड में बारिश से मूंग उत्पादकों को भारी संख्या में नुकसान पहुंचा है. मधेपुरा सदर प्रखंड के भेलवा सहित आसपास के इलाके में तेज हवा और बारिश की वजह से आम और लीची को नुकसान हुआ है. सहरसा में फसल प्रभावित हुआ और बिजली आपूर्ति बाधित रही. पूर्णिया में सुबह से लेकर शाम तक आकाश में उमड़-घुमड़ कर बादल मंडराते रहे. तेज हवा के बीच बारिश होती रही.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

दरभंगा में तूफान का असर

दरभंगा में तूफान का असर देखा जा रहा है. तेज हवा की वजह से गुरुवार के सुबह से ही बिजली गुल रही.यही हालत आज सुबह से जारी है. यहां आम व मूंग की फसल को भारी नुकसान हुआ है. बिगड़ते मौसम के कारण लोग घरों में कैद हैं. बेला मोड़ में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई.

6:30 PM. 28 May 21 6:30 PM. 28 May

मुजफ्फरपुर का मौसम

मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह से लेकर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही है. शुक्रवार को भी सुबह से मौसम का कहर जारी है. कई जगहों पर पेड़ गिर गया. वहीं जान-माल के खतरे को देखते हुए बिजली आपू्र्ति भी ठप्प है. सड़कों पर पानी जमा हो चुका है. लोग दैनिक जरुरत की चीजें जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.

1:03 PM. 28 May 21 1:03 PM. 28 May

सीतामढ़ी में मौसम की मार 

सीतामढ़ी में शहर से सटे मेहसौल पुपरी पथ स्थित मदरसा रहमानिया मेहसौल के समीप लगा लोहा का होर्डिंग बिगड़े मौसम के कारण आज अहले सुबह गिर गया.वहां 33 हजार बिजली का तार होडिंग के बगल से ही गुजरा था. बिजली आपूर्ति जारी नहीं रहने के कारण एक बड़ी घटना घटने से बच गई. वहीं सीतामढ़ी के बेलसंड में चन्दौली बाजार के पास बिजली के तार पर एक पेड़ गिर गया.

1:03 PM. 28 May 21 1:03 PM. 28 May

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

मुख्य बातें

Yaas Cyclone, Bihar Weather Forecast, Aaj Ka Mausam, Rain In Bihar LIVE Updates: कोसी-सीमांचल व पूर्व बिहार में यास तूफान का व्यापक असर दिख रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान सही दिखे और गुरुवार से मौसम ने अपना मिजाज बदला. गुरुवार देर रात के बाद शुक्रवार सुबह भी कई जगहों पर पेड़ गिर गये, तो कई जगहों पर कच्चे घर ध्वस्त हो गये. पेड़ गिरने के कारण कुछ जगहों पर यातायात भी बाधित हुई. सभी जिलों में बिजली की आंख मिचौनी जारी रही. कुछ प्रखंडों में ब्लैक आउट जैसी स्थिति रही. बांका के अमरपुर स्थित लौगाय गांव में तेज आंधी के कारण घर पर ताड़ का पेड़ गिर गया. इससे एक बच्ची की मौत हो गयी व आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची जख्मी हो गयी.वहीं दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में तूफान के कारण मौसम की मार जारी है. लोगों के बीच बिजली की समस्या शुरू हो चुकी है. कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से बिजली गायब है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >