Bihar Weather: बिहार में बढ़ने लगी तपिश! तापमान में लगातार इजाफा, गर्मी से बचाव के लिए IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: मार्च के अंत में बिहार में गर्मी ने दस्तक दे दी है. हाल ही में हुई बारिश के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में धूप और तेज होगी, जिससे गर्मी और बढ़ने की संभावना है.

Bihar Weather: मार्च के अंतिम दिनों में बिहार में मौसम ने फिर करवट ले ली है. हाल ही में हुई बारिश का दौर अब थम गया है. उसके बाद अब राज्य में गर्मी का असर दिखने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है. जिससे दिन के तापमान में तेज़ी से वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अब गर्मी से बचाव के उपाय शुरू कर दें.

पश्चिमी विक्षोभ हुआ निष्क्रिय, बढ़ने लगी धूप

IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ चुका है. जिससे बिहार का आसमान पूरी तरह साफ है. इस दौरान पश्चिमी और पछुआ हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है. इसके अलावा, भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है, लेकिन इसका असर बिहार के मौसम पर नहीं पड़ रहा है.

तापमान में होगी और वृद्धि

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 25 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. राज्य में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18°C से 20°C के बीच रह सकता है. वहीं, पछुआ हवाओं के कारण गर्मी का एहसास और अधिक होने की उम्मीद है.

Also Read: बिहार में 75 हजार परिवारों को मिला अपने सपनों का घर बनाने का अवसर, सरकार ने जारी किए 300 करोड़

गर्मी से बचने की दी गई सलाह

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है. जिससे लू चलने की संभावना भी बनी रहेगी. विभाग ने लोगों को हल्के व सूती कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में तेज धूप से बचने की सलाह दी है. बीते दिन, यानी 24 मार्च को बिहार के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप बनी रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.1°C गोपालगंज का दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.1°C अगवानपुर का दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >