Bihar Weather: नए साल में ठंड दे सकती है दस्तक, इन जिलों में होगी बारिश, IMD का अपडेट

Bihar Weather बिहार में मौसम बदल रहा है. क्रिसमस की सुबह से ही पटना समेत पूरे राज्य में बाकी दिनों के मुकाबले ठंडी रही. 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक बिहार में कोहरा का भी कहर रहेगा.

Bihar Weather बिहार में नये साल में झमाझम बारिश होगी. बुधवार से एक पश्चिमी विक्षोभ राज्य में प्रवेश करेगा, जिससे बारिश की संभावना है. इस बारिश के बाद बिहार में ठंड बढ़ सकती है. ऐसा मौसम विभाग का कहना है. इसके साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. मंगलवार को पटना सहित 26 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी. दिसंबर के अंत तक मौसम विभाग को बिहार में कड़ाके की ठंड की उम्मीद थी.लेकिन, तापमान बढ़ रहा है. हालांकि क्रिसमस की सुबह पटना समेत पूरे राज्य के लिए बाकी दिनों के मुकाबले ठंडी रही. 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक बिहार में कोहरा का कहर भी रहेगा.इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >