Bihar Weather: दक्षिण बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार, IMD पटना ने जारी किया चेतावनी अलर्ट

Bihar Weather: सावन के शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम बहुत जल्द करवट लेने वाला है. आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार 17 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के आसार बताए गये हैं.

Bihar Weather: बिहार के आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के केंद्र की वजह से बारिश की गतिविधियों में तेजी आयी है. सोमवार को भी कई जगह पर अच्छी बारिश हुई. मंगलवार 15 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं. इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है. इधर अगले तीन दिनों के अंदर राज्य के उच्चतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है. आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार जमुई, नवादा, गया में कुछ एक जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा और लखीसराय में भारी बारिश के आसार हैं. पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में सामान्य बारिश की संभावना है.

भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बिहार के उत्तरी इलाके में अधिकतर इलाकों में 35 किलोमीटर प्रति घंटा और दक्षिण बिहार में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने के आसार हैं. इन मौसमी परिस्थितियों के मद्देनजर आइएमडी ने कमोबेश पूरे बिहार में येलो और औरेंज अलर्ट जारी किया है. जिन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहां के लिए औरेंज अलर्ट है. इधर राज्य में अभी तक कुल 145.5 मिलीमीटर बारिश हुई है. यह सामान्य से 55 फीसदी तक कम है. हालांकि अब बारिश का कुछ दिनों से चल रहा ड्राइ स्पेल खत्म हो गया है. रविवार से सोमवार के बीच करीब पंद्रह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.

शीघ्र बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 से बारिश के आसार

पूर्णिया में उमस भरी गर्मी के साथ छिटपुट बारिश भी हो रही है. पूर्णिया में पिछले 24 घंटे के अंदर 16 मिमी. बारिश रिकार्ड की गयी है. सोमवार को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 33.0 एवं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इधर, पूर्णिया के मौसम इंडेक्स की मानें तो अगले तीन दिनों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बताए गये हैं. सोमवार की देर शाम तक एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना बतायी गयी है. इस बीच, सोमवार को बादलों के बीच सुबह की शुरुआत हुई. बीते रविवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण सुबह फर्स्ट हाफ का मौसम सुहाना बना रहा पर दोपहर से उमस ने खूब सताया.

Also Read: Bihar News: सोन नदी में डूबी सगी बहनों ने मौसी से बात कर लगायी थी छलांग, घर से फोटो स्टेट कराने के बहाने आयी थी इंद्रपुरी बराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >