VIDEO : बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे के लिए IMD का खतरनाक अलर्ट, देखिए पूरा रिपोर्ट

VIDEO : बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे के लिए IMD का खतरनाक अलर्ट, देखिए पूरा रिपोर्ट

Bihar Weather Alert : बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.

Bihar Weather Alert : बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 17 सितंबर को बिहार में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. 18 सितंबर को भी मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है.

अगले दो दिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अगले 48 घंटे बिहार के लिए मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. खासकर बारिश के दौरान आसमान में बिजली चमकने और वज्रपात की घटनाओं को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

जलजमाव वाले इलाकों में बढ़ सकती है परेशानी

बारिश का असर उन इलाकों में ज्यादा दिखाई दे सकता है, जहां पहले से पानी जमा है या नदियों के बढ़े जलस्तर का असर बना हुआ है. बारिश का नया दौर शुरू होने पर निचले इलाकों में जलजमाव बढ़ सकता है. इससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने और लोगों को रोजमर्रा के काम में परेशानी होने की आशंका है. वीडियो में देखिए पूरा रिपोर्ट....

Also Read : आयुष्मान योजना से जुड़ेगा पटना का राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, एक साल में पहुंचे 1.41 लाख से ज्यादा मरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >