7 जून से 11 जून तक बिहार के इन जिलों में जारी रहेगा आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में 7 से 11 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आंधी, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Alert: बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 7 जून से 11 जून तक के लिए चेतावनी जारी की है. इसमें राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवा और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

बिहार के इन जिलों में खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 7 जून से 9 जून तक बिहार के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में वज्रपात, गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, गया और जमुई जिले शामिल हैं.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 9 जून से 10 जून तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

इन जिलों में येलो अलर्ट रहेगा

बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और नवादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां भी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन खतरा ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों की तुलना में कम रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

11 जून को दिखेगा मौसम का विकराल रूप

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 11 जून को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश, वज्रपात और 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: चक्रव्यूह में दीपक प्रकाश, निशाने पर उपेंद्र, चिराग ने खोले पत्ते, अब सबकी नजर राजद पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >